Bank Holiday in November: नवंबर में 9 से 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती भी है और उसी दिन कार्तिक पूर्णिमा का भी दिन है। बैंकिंग जानकारों के अनुसार इन अवकाशों के दौरान डिजिटल और ऑनलाइन व्यवस्था जारी रहेगी। आखिर नवंबर के महीने में कौन कौन से दिन बैंकों का अवकाश रहेगा।
1 नवंबर को कन्नड़ राज्योत्सव/इगास-बग्वाल के मौके पर बंगलूरू और देहरादून में बैंकों का अवकाश रहेगा।
2 नवंबर को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
5 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
7 नवंबर को वंगाला महोत्सव होने की वजह से शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।
8 नवंबर को दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा। साथ कनकदास जयंति होने की वजह से बंगलूरू में बैंकों का अवकाश होगा।
9 नवंबर को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
16 नवंबर को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
22 नवंबर को चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
23 नवंबर को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।
30 नवंबर को रविवार होने की वजह से पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।