Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
बाजपुर बार एसोसिएशन की बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

बाजपुर बार एसोसिएशन की बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

बाजपुर बार एसोसिएशन की बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

बाजपुर बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित द्वितीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष वर्ग के फाइनल में राजेश कुमार पांडेय व विकास कश्यप की जोड़ी ने अजीम अहमद चौधरी व हरजोत सिंह को हराकर खिताब जीता। वहीं, महिला वर्ग में दीपिका यादव व प्रिया मैनी की जोड़ी ने गीता चौधरी व अंजुम आर्या को पराजित कर बाजी मारी।

संचालन सचिव योगेश पाठक ने किया। मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट जसमीत कौर, अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट परितोष व सब रजिस्ट्रार भीम सिंह नेगी ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सोहन लाल गोयल, सुरेंद्र शर्मा, नीरज जौहरी, कुलवंत सिंह उप्पल व सूरज शर्मा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com