Bihar Election: बिहार में मोदी-नीतीश सरकार, PM Modi गमछा लहराते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे

Bihar Election: बिहार में मोदी-नीतीश सरकार, PM Modi गमछा लहराते हुए भाजपा मुख्यालय पहुंचे

Bihar NDA Government: बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है।

Bihar NDA Government: पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम को बिहार में एनडीए की जीत पर कहा कि बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए।

बिहार में NDA की सरकार बनी है। गठबंधन को 243 में 202 सीटों पर जीत हासिल हुई, जो रिकॉर्ड है। महागठबंधन के खाते सिर्फ 35 सीटें ही आईं। बिहार में सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है।

भाजपा ने 91 सीटों पर जीत हासिल की

NDA में भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अन्य सहयोगी पार्टियों LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा ने 91 सीटों पर जीत हासिल की है। JDU 83, LJP 19, HAM और RLM की मिलाकर 9 सीटों हैं।

बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने जोर देकर बोला है कि यह सुशासन की जीत है, विकास की जीत है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। पीएम मोदी जल्द ही बीजेपी मुख्यालय पहुंचेंगे।

बिहार में नए संकल्प के साथ काम

उन्होंने कहा कि बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा कि मैं एनडीए के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।

बिहार के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर पर होगा काम

पीएम ने इसके बाद लिखा कि आने वाले समय में हम बिहार के विकास, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com