Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
हरिद्वार कार्यसमिति की सफलता से भाजपा ने दिखाई संगठनात्मक ताकत, 2027 की तैयारी तेज

हरिद्वार कार्यसमिति की सफलता से भाजपा ने दिखाई संगठनात्मक ताकत, 2027 की तैयारी तेज

890 प्रतिनिधियों की सहभागिता से सफल हुआ दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया आभार

890 प्रतिनिधियों की सहभागिता से सफल हुआ दो दिवसीय आयोजन, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जताया आभार

देहरादून। हरिद्वार में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की सफलता पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का आभार जताया। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि करीब 890 प्रतिनिधियों की सहभागिता ने आयोजन को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और अनुशासन ने संगठन की मजबूती का परिचय दिया।

भाजपा मुख्यालय में बातचीत के दौरान परिहार ने कहा कि कार्यसमिति में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिला। राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का विश्वास जताते हुए कार्यकर्ताओं से बड़े जनादेश के लिए जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक विस्तार, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने तथा राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्तावों पर मंथन किया गया।

परिहार ने कहा कि हरिद्वार कार्यसमिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा भरी है। अब संगठन का संकल्प प्रदेश के प्रत्येक जिले, विधानसभा और बूथ स्तर तक पहुंचाया जाएगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com