Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
26 नवंबर से भाजपा का मिशन-2027 शुरू, चुनाव कार्यालय से बजेगा चुनावी बिगुल

26 नवंबर से भाजपा का मिशन-2027 शुरू, चुनाव कार्यालय से बजेगा चुनावी बिगुल

धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी पार्टी, मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट करेंगे कार्यालय का शुभारंभ

धामी सरकार के पांच साल का रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएगी पार्टी, मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट करेंगे कार्यालय का शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा 26 नवंबर से मिशन-2027 का औपचारिक आगाज करने जा रही है। इस दिन चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा और धामी सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी जारी होगा। पार्टी सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को चुनावी अभियान का प्रमुख आधार बनाएगी।

भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट कार्ड में विकास कार्यों, रोजगार, पर्यटन, महिला सशक्तीकरण, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता दी जाएगी। समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया जैसे फैसलों को भी जनता के सामने रखा जाएगा।

दीप्ति रावत ने कहा कि चुनाव कार्यालय आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों का प्रमुख केंद्र बनेगा। पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ जनता के बीच जाकर अपने पांच वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com