Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
दो बार रिजेक्ट हुआ भारत का Visa, खुशी से ऐसे झूमी ब्रिटिश महिला, Video Viral

दो बार रिजेक्ट हुआ भारत का Visa, खुशी से ऐसे झूमी ब्रिटिश महिला, Video Viral

Viral Video:इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @londonki_lali नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में ब्रिटिश महिला द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में कंटेंट क्रिएटर की अपार खुशी और राहत साफ दिखाई दे रही है। कैप्शन में लिखा है, मेरा दिल फिर से भर गया है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक विदेशी महिला पर्यटक का वीडियो वायरल हो रहा है। जो अपने भारत के दो बार वीजा रिजेक्ट होने बाद अपनी खुशी को जाहिर कर रही है।

भारत आपनी जीवनशैली, समृद्ध विरासत और गर्मजोशी भरे आतिथ्य व अपनी संस्कृति के लिए जाना जाता है। भारत के सकारात्मक पहलुओं की तारीफ करने वालों को देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा भी हो जाता है।

बड़ी मुश्किल से मिला भारत का वीजा

ऐसा ही कुछ ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर के साथ भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि, महिला का वीज़ा दो बार रिजेक्ट होने के बाद बड़ी ही मुश्किल से उसे भारत का वीज़ा मिलता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lali (@londonki_lali)

महीनों के इंतज़ार और निराशा के बाद, आखिरकार जब उसका वीज़ा अप्रूव हुआ तो महिला ने उड़ान से ठीक दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की। 

आखिरकार, मैं घर आ गई

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @londonki_lali नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में ब्रिटिश महिला द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में कंटेंट क्रिएटर की अपार खुशी और राहत साफ दिखाई दे रही है। कैप्शन में लिखा है, 'मेरा दिल फिर से भर गया है।'

जबकि क्लिप में एक टेक्स्ट भी है, आखिरकार अपने पसंदीदा देश का वीज़ा मिलने की अपार खुशी। दो बार वीज़ा रिजेक्ट होने के बाद। मुझे अपनी उड़ान से दो दिन पहले मंज़ूरी मिल गई। आखिरकार, मैं घर पहुंच गई।

यूजर्स ने किए रिएक्ट 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस पोस्ट ने ऑनलाइन हज़ारों लोगों को प्रभावित किया और इसे 22 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है।

कई यूजर्स ने उनके लिए खुशी और राहत व्यक्त की, जबकि अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा, 'आपके चेहरे पर दिख रही खुशी सब कुछ बयां कर देती है, आपका स्वागत है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com