Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
सर्राफा बाजार में मजबूती का रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी

सर्राफा बाजार में मजबूती का रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी, नए शिखर पर सोना और चांदी

Gold Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। दोनों चमकीली धातु आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई हैं। आज के कारोबार में सोना 1,150 रुपए से लेकर 1,250 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है।

Gold Silver Price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में रिकॉर्ड तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। दोनों चमकीली धातु आज एक बार फिर मजबूती के नए शिखर पर पहुंच गई हैं।

आज के कारोबार में सोना 1,150 रुपये से लेकर 1,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी भी 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछल गया है।

चांदी के भाव में भी तेजी

कीमत में उछाल आने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,22,030 रुपये से लेकर 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,11,860 रुपये से लेकर 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है।

वहीं, चांदी के भाव में भी तेजी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,57,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

मुंबई में सोने का भाव

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,22,180 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,22,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,910 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का ये भाव

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,22,030 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,22,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ में क्या है सोने की कीमत

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,080 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,11,910 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

सर्राफा बाजार में सोना महंगा

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,22,030 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,11,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com