Bus Accident: आंध्र प्रदेश में चलती बस में लगी आग, 20 की मौत, कई घायल

Bus Accident: आंध्र प्रदेश में चलती बस में लगी आग, 20 की मौत, कई घायल

Bus Accident: बस प्राइवेट ट्रैवल्स कंपनी कावेरी की बताई जा रही है। बस एक मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेज़ी से फैली कि यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए, और बस में फंस गए।

Bus Accident: आंध्र प्रदेश के कुरनूल ज़िले में एक निजी लग्जरी बस में आग लग गई। घटना में कई लोगों के जिंदा जलने की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुर्घटना हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग पर चिन्ना टेकुरु गांव के पास हुई। हादसे के वक्त बस में 40 यात्री सवार थे। कई का इलाज जारी है। प्रशासन ने बताया कि 20 लोगों की अब तक मौत हुई है, उनमें से 12 शवों की पहचान कर ली गई है।

कुछ यात्री निकलने में हुए कामयाब

बस प्राइवेट ट्रैवल्स कंपनी कावेरी की बताई जा रही है। बस एक मोटरसाइकिल से टकरा गई, जिसके बाद यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी तेज़ी से फैली कि यात्री कुछ समझ ही नहीं पाए, और बस में फंस गए। बारह लोग किसी तरह बच निकलने में कामयाब रहे, जिनमें से कुछ बुरी तरह से झुलस गए।

कलेक्टर ने हेल्पलाइन नंबर्स जारी किए

हादसे के बाद कुरनूल जिला कलेक्टर डॉ. ए सिरी ​​​​​​घटनास्थल पर पहुंचीं, उन्होंने बताया कि बस हादसे के पीड़ितों की मदद और परिवार के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम 08518-277305, सरकारी अस्पताल कुरनूल 9121101059, स्पॉट कंट्रोल रूम 9121101061, कुरनूल पुलिस कंट्रोल रूम 9121101075, जीजीएच हेल्प डेस्क के 9494609814, 9052951010 नंबरों पर फोन लगाकर जानकारी ले सकते हैं।

सीएम नायडू ने जताया शोक

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ज़िला अधिकारियों को जीवित बचे लोगों के लिए राहत उपाय और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है। उन्होंने आगे कहा कि कारणों और यदि कोई चूक हुई है, तो उसका पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।

PM मोदी ने दुख जताया

वही इस हादसे पर पीएम मोदी ने भी दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कुर्नूल का हादसा दुखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार के साथ है। उन्होंने पीएम रिलीफ फंड से मृतकों के परिवार के लिए ₹2 लाख का और घायलों के लिए 50000 दिए जाने का ऐलान किया।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com