Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

टनकपुर-बनबसा में जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत, 86.83 करोड़ से बनेगी जल निकासी व्यवस्था; पूर्णागिरि रोपवे और शारदा कॉरिडोर को भी मिलेगी गति

टनकपुर-बनबसा में जलभराव से मिलेगी स्थायी राहत, 86.83 करोड़ से बनेगी जल निकासी व्यवस्था; पूर्णागिरि रोपवे और शारदा कॉरिडोर को भी मिलेगी गति

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चम्पावत जिले को 165.68 करोड़ रुपये की 54 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 21 योजनाओं का लोकार्पण और 33 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश करने वाले पांच लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में सड़क, पेयजल, जल निकासी, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलेगी। टनकपुर और बनबसा में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 86.83 करोड़ रुपये की जल निकासी योजना तैयार की गई है। इसके तहत टनकपुर में 21 किलोमीटर से अधिक और बनबसा में 7.7 किलोमीटर लंबी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि टनकपुर में 237.74 करोड़ रुपये से आधुनिक अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण और शारदा कॉरिडोर के तहत शारदा घाट के पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रगति पर है। मां पूर्णागिरि धाम में करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से रोपवे बनाया जा रहा है, जबकि किरोड़ा नाले पर पुल निर्माण के लिए 48.38 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लोहाघाट में 256.97 करोड़ रुपये की लागत से महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, 55.53 करोड़ रुपये से साइंस सेंटर और करीब 20 करोड़ रुपये से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाया जा रहा है। बनबसा में 502 करोड़ रुपये की लैंड पोर्ट परियोजना से व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना, महिला बकरी पालन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि कवच और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लाभार्थियों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करना और विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविन्द सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com