Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
चम्पावत में लगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर, 100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

चम्पावत में लगा मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर, 100 से अधिक लोगों ने उठाया लाभ

दिल्ली अपोलो और देहरादून के कनिष्क अस्पताल की संयुक्त मेडिकल टीम ने किया मरीजों का परीक्षण, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी निःशुल्क परामर्श सुविधा

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य पहल के तहत जिला चिकित्सालय चम्पावत में मुख्यमंत्री निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल और देहरादून के कनिष्क हॉस्पिटल की संयुक्त मेडिकल टीम ने शिविर में पहुंचकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 100 से अधिक लोगों ने प्रतिभाग कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श और विभिन्न स्वास्थ्य जांचों का लाभ उठाया।

शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें नेफ्रोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. मनोज, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. राजीव, जनरल फिजिशियन डॉ. अमित, ऑर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. विनीत और कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. लसिका शामिल रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार एवं सावधानियों के संबंध में परामर्श दिया।

शिविर के दौरान मरीजों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और ईसीजी की जांच निःशुल्क की गई। इसके साथ ही हड्डियों की मजबूती और उनमें खनिज तत्वों की स्थिति का पता लगाने के लिए बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) तथा फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच के लिए पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी) की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों और जांच सुविधाओं का लाभ मिलने से स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत मिली।

मुख्यमंत्री की इस पहल का प्रमुख उद्देश्य जनपद चम्पावत के साथ आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। अक्सर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और जरूरी जांच के लिए मरीजों को बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को अपने ही जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

दिल्ली अपोलो हॉस्पिटल और कनिष्क हॉस्पिटल देहरादून की संयुक्त मेडिकल टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर ने आमजन को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों से सीधे परामर्श लेने का अवसर प्रदान किया। समय पर स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की पहचान और उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन के लिहाज से भी शिविर को महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

सरकार की ओर से संचालित इस प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना और आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित करना है। 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com