Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
चिप्स और चाउमीन खाने के बाद बिगड़ी दो भाइयों की तबीयत, एक की मौत; दूसरा आईसीयू में भर्ती

चिप्स और चाउमीन खाने के बाद बिगड़ी दो भाइयों की तबीयत, एक की मौत; दूसरा आईसीयू में भर्ती

फरीदाबाद :नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में चिप्स और चाउमीन खाने के बाद दो सगे भाइयों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसमें आठ वर्षीय राघव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके बड़े भाई कुणाल (10) का आईसीयू में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, नेहरू कॉलोनी निवासी पिता शमशेर सेक्टर-58 में मोटर मैकेनिक का काम करते हैं और उनके तीन बेटे हैं।पुलिस के मुताबिक, 21 नवंबर को राघव स्कूल से घर आने के बाद चने खाकर ट्यूशन गया था।शाम करीब सात बजे लौटने पर उसने मां से भूख लगने की बात कही, जबकि उस समय घर में चावल बन रहे थे।इसी बीच कुणाल भी वहां आ गया और दोनों भाई 10-15 रुपये लेकर घर से बाहर निकल गए।

बताया जा रहा है कि बाहर दोनों भाइयों को उनका चचेरा भाई मिला, जिसके पास चिप्स थे।तीनों ने साथ बैठकर चिप्स खाए और इसके बाद दोनों भाइयों ने बाजार में चाउमीन भी खाई। घर लौटने के कुछ समय बाद राघव ने मां से चक्कर आने और उल्टी जैसा महसूस होने की शिकायत की।पहले मां को लगा कि शायद भूख के कारण ऐसा हो रहा है, लेकिन कुछ ही देर में कुणाल की भी हालत बिगड़ने लगी और उसे भी उल्टियां होने लगीं।

दोनों बच्चों की तबीयत एक साथ बिगड़ने से परिवार घबरा गया और परिजन उन्हें तुरंत एनआईटी-3 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने पर उन्हें दूसरे बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।उपचार के दौरान राघव की हालत लगातार बिगड़ती गई और रात में उसकी मौत हो गई।वहीं, कुणाल को आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालत में सुधार होने की जानकारी सामने आई है।

डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों बच्चों ने शाम को चाउमीन खाई थी, जिसके बाद तबीयत खराब हुई। शुरुआती तौर पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसे अभी मौत का प्रमाणित कारण नहीं माना जा सकता।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com