देहरादून। संविधान दिवस पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ ‘संविधान बचाओ मार्च’ निकाला। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से राजभवन तक निकाले गए मार्च में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार की प्रतीकात्मक पोटली लेकर विरोध जताया।
कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, जनहित के मुद्दों की अनदेखी और संवैधानिक मूल्यों को कमजोर करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए समानता, स्वतंत्रता और न्याय के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी।
मार्च में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पू
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत सहित अनेक वरिष्ठ नेता, विधायक और कार्यकर्ता शामिल रहे।