Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
Delhi Blast: कश्मीर में आतंकी नबी का घर मिट्टी में मिलाया, ED आज पहुंचेगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी

Delhi Blast: कश्मीर में आतंकी नबी का घर मिट्टी में मिलाया, ED आज पहुंचेगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी

Delhi Blast: उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था। पुलिस उसके माता-पिता और भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिन में कश्मीर में 500 लोकेशन पर छापा मारा है।

Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट मामले में गुरुवार रात सुरक्षा बलों ने पुलवामा में आतंकी डॉ. उमर नबी के घर को IED ब्लास्ट से उड़ा दिया है। वहीं DNA मैचिंग के बाद पुष्टि हुई कि कार में उमर ही था। 

जिसने खुद को भी विस्फोट में उड़ा लिया, अब हमारे सुरक्षाबलों ने उसके घर को उड़ा दिया है। हर भारत विरोधी ताकतों को भारत ऐसा जवाब देगा की उनकी आने वाली नस्लें भी याद रखेंगी।

कश्मीर में 500 लोकेशन पर छापा

उमर पुलवामा के कोइल इलाके में रहता था। पुलिस उसके माता-पिता और भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, सुरक्षा बलों ने पिछले 3 दिन में कश्मीर में 500 लोकेशन पर छापा मारा है। पूछताछ के लिए 600 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

देशभर में कई जगह धमाके करने का इरादा

खुफिया एजेंसियों ने खुलासा किया है अब तक गिरफ्तार 8 आतंकियों ने बताया कि वे 6 दिसंबर यानी बाबरी मस्जिद ढहाने की बरसी के दिन दिल्ली समेत देशभर में कई जगह धमाके करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 32 कारों का इंतजाम किया था।

दिल्ली ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत

10 नवंबर को हुए दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com