Delhi Terrorism Connection: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस ने आतंकी संगठन ISIS मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल छापेमारी में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। एक आतंकी को दिल्ली के सादिक नगर से वहीं दूसरे आतंकी को भोपाल से गिरफ्तार किया है।
दोनों के पास से संदेश मैटीरियल भी हाथ लगें है। दूसरे आतंकी का नाम अदनान है। जानकारी में सामने आया कि वे 'फिदायीन' हमलों की ट्रेनिंग ले रहे थे।
निशाने पर थे बड़े बाजार
दोनों आतंकियों के निशाने पर दिल्ली के बड़े और भीड़भाड़ वाले बाजार थे। उनकी प्लानिंग भीड़भाड़ वाले बड़े बाजारों में ब्लास्ट करने की थी। दोनों आतंकी बड़े पैमाने पर आईईडी विस्फोट की योजना बना रहे थे।
जानकारी में यह भी सामने आया कि आतंकी अपनी योजना को अंजाम देने के आखिरी स्टेज़ पर थे। जिन्हें खुफिया एजेंसियों और विशेष सेल के संयुक्त अभियान में दबोच लिया गया है।
पुलिस की हर पहलू पर बारिक नज़र
गिरफ्तार किए गए आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। एजेंसियां उनकी योजनाओं की पूरी जानकारी और वैश्विक आतंकी नेटवर्क से किसी भी संभावित संबंध का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। इस घटनाक्रम को सुरक्षा एजेंसियों और आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है।