दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस, एक्यूआई ‘खराब’ श्रेणी में

Delhi Minimum Temperature: आईएमडी में दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है, अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 284 रहा जोकि ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

Delhi Minimum Temperature: दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से 2.2 डिग्री अधिक है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्रता 71 प्रतिशत रही।

आईएमडी में दिन में आसमान साफ रहने की संभावना जताई है, अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रह सकता है।
 ⁠
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 284 रहा जोकि ‘खराब’ श्रेणी में आता है।

बवाना में AQI 304 के पार पहुंचा

दिल्ली के 38 निगरानी केंद्रों में से 12 में वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। CPCB के आंकड़ों के अनुसार आनंद विहार में सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया जो 430 रहा, वहीं वजीरपुर में एक्यूआई 364, विवेक विहार में 351, द्वारका में 335, आरके पुरम में 323, सिरी फोर्ट, दिलशाद गार्डन और जहांगीरपुरी में 318, पंजाबी बाग में 313, नेहरू नगर में 310, अशोक विहार में 305 और बवाना में 304 दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com