Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
आपदा प्रबंधन को मजबूत करेगी धामी सरकार, पूर्व सैनिकों की ली जाएगी मदद

आपदा प्रबंधन को मजबूत करेगी धामी सरकार, पूर्व सैनिकों की ली जाएगी मदद

आवासीय भवनों में आग की घटनाओं पर मिलेगा एसडीआरएफ मानकों के अनुसार मुआवजा, राहत कार्यों में सहयोग करने वाले नागरिक होंगे पुरस्कृत

देहरादून। उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। शुक्रवार को सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस एवं अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कर्मियों की मदद से आम लोगों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने घोषणा की कि अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रत्येक एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को आपदा मानते हुए प्रभावितों को एसडीआरएफ के निर्धारित मानकों के अनुसार राहत राशि दी जाएगी। वहीं, आपदा एवं सड़क दुर्घटनाओं में राहत-बचाव कार्य करने वाले निःस्वार्थ नागरिकों को सरकार पुरस्कृत करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा प्रबंधन में जनभागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि 17 दिनों के प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2023 को सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उन्होंने प्रदेश में नियमित भूकंप मॉक ड्रिल आयोजित करने पर भी जोर दिया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि आपदा प्रबंधन का उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक समय पर राहत पहुंचाना होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन योजना 2026-27 का विमोचन भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com