California News: ‘ऐलिस डजंट लिव हियर एनीमोर’ और ‘वाइल्ड एट हार्ट’ जैसी फिल्मों में शानदार भूमिका के लिए जानी जाने वाली तथा अकादमी पुरस्कार के लिए तीन बार नामित डायने लैड का निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं।
ओजाई स्थित घर पर निधन
लैड की बेटी लॉरा डर्न ने अपनी मां की मौत की जानकारी की। डर्न ने एक बयान जारी कर बताया कि उनकी मां का कैलिफोर्निया के ओजाई स्थित उनके घर पर निधन हो गया। लैड के अंतिम समय में डर्न भी उनके साथ मौजूद थीं।
सहानुभूति रखने वाली इंसान
डर्न ने यह नहीं बताया कि उनकी मां की मौत का कारण क्या था। उन्होंने कहा, ‘‘वह एक अच्छी बेटी, मां, दादी, अभिनेत्री, कलाकार और सबसे सहानुभूति रखने वाली इंसान थीं।