Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
जिला कारागार और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला कारागार और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बंदियों और किशोरों से संवाद कर जानी समस्याएं, निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश

मेरठ, 23 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेरठ की सचिव ने रविवार को राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर और जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निरुद्ध बंदियों और किशोरों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

जिला कारागार में निरीक्षण के दौरान बंदियों से उनकी समस्याओं और विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही पात्र बंदियों को नियमानुसार निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में किशोरों को मिलने वाली शिक्षा, चिकित्सा, भोजन, आवासीय व्यवस्था और स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की गई। सचिव ने किशोरों से संवाद कर उनकी समस्याएं और आवश्यकताएं जानीं तथा अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बंदियों और किशोरों के अधिकारों तथा उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। शासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com