Top Stories
धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा |
17 दिसंबर को हल्द्वानी में मनेगा जिला स्तरीय पेंशनर दिवस, 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर होंगे सम्मानित

17 दिसंबर को हल्द्वानी में मनेगा जिला स्तरीय पेंशनर दिवस, 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर होंगे सम्मानित

हल्द्वानी। हल्द्वानी में आगामी 17 दिसंबर को जिला स्तरीय पेंशनर दिवस आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनरों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी की अध्यक्षता में बुधवार को कोषागार हल्द्वानी में पेंशनर संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए।

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि पेंशनर दिवस का आयोजन एमबीपीजी कॉलेज स्थित लाल बहादुर शास्त्री सभागार में किया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक वर्ष 17 दिसंबर को जिलाधिकारी की अध्यक्षता और मुख्य कोषाधिकारी के समन्वय से जिला स्तरीय पेंशनर दिवस आयोजित किया जाता है।

बैठक में वरिष्ठ पेंशनरों के सम्मान के साथ उनकी समस्याओं पर संवाद और समाधान को भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर समाज के अनुभवी और सम्मानित सदस्य हैं। उनके लंबे सेवाकाल और समाज के प्रति योगदान को सम्मान देना सभी का दायित्व है। पेंशनर दिवस उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनकी समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण अवसर है।

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी कमलेश भंडारी, कोषाधिकारी हल्द्वानी द्वारिका प्रसाद वर्मा, सहायक कोषाधिकारी तथा पेंशनर संगठनों के पदाधिकारी एससी पंत, जेसी पंत, ईपीसी जोशी, विजय कुमार तिवारी, रमेश चंद्र पांडे, एलएम लोहनी, बीएस गैड़ा, वीर सिंह बिष्ट, यतीश पंत और गणेश चंद्र जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com