Diwali 2025: इमारत में लगी भीषण आग, परिवार के चार लोगों की मौत

Diwali 2025: इमारत में लगी भीषण आग, परिवार के चार लोगों की मौत

Diwali 2025: घटना सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेजिडेंसी बिल्डिंग की है, जहां आग 10वीं मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई और देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। जानकारी मिलते कई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

Diwali 2025: नवी मुंबई के वाशी इलाके में दिवाली की रात इमारत में आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 6 साल की बच्ची भी है, जबकि 10 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

12वीं मंजिल तक आग का कहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना सेक्टर 14 स्थित रहेजा रेजिडेंसी बिल्डिंग की है, जहां आग 10वीं मंजिल के एक फ्लैट से शुरू हुई और देखते ही देखते 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। जानकारी मिलते कई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

फायर विभाग के अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि अब तक चार शव बरामद किए जा चुके हैं और 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। घायलों को फोर्टिस हीरानंदानी और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जांच में जुटी टीमें

मृतकों की पहचान सुंदर बालकृष्णन (44), पूजा राजन (39), सुंदर बालकृष्णन (6) और कमला हीरालाल जैन (84) के रूप में हुई है।फायर विभाग के अनुसार, हादसे की वजह की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती आशंका है कि आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com