Earthquake: कश्मीर, पाक-अफगान में भूकंप के झटके, 6.1 की तीव्रता

Earthquake: कश्मीर, पाक-अफगान में भूकंप के झटके, 6.1 की तीव्रता

Earthquake: भूकंप के झटके तिब्बत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ भारत के हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में महसूस किए गए। तिब्बत में 4.0, पाकिस्तान में 4.6, अफगानिस्तान में 4.3, शिमला में 2.8 और लेह में 3.7 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए।

Earthquake: अफगानिस्तान में मंगलवार देर रात 6.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके भारत के जम्मू-कश्मीर समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। देर रात अचानक धरती हिलने से लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।

लद्दाख में महसूस किए गए झटके

मिली जानकारी के अनुसार ये भूकंप के झटके तिब्बत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के साथ भारत के हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में महसूस किए गए। तिब्बत में 4.0, पाकिस्तान में 4.6, अफगानिस्तान में 4.3, शिमला में 2.8 और लेह में 3.7 तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए।

ये रहा भूकंप का केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप रात 11 बजकर 44 मिनट 47 सेकेंड (भारतीय समय) पर आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के फैयजाबाद शहर से करीब 72 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था। भूकंप की गहराई 261 किलोमीटर मापी गई।

800 से अधिक लोगों की मौत

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने झटके महसूस होने की जानकारी दी। कुछ स्थानों पर लोग आधी रात को घरों से बाहर निकलकर खुले इलाकों में खड़े हो गए। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले अफगानिस्तान में आए 6 तीव्रता के भूकंप में 800 से अधिक लोगों की मौत और 2800 से ज्यादा के घायल होने की खबर सामने आई थी।
 

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com