Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
Festival Holidays: त्योहारों पर बच्चों की मौज, स्कूलों में लगातार 10 दिन की छुट्टियां

Festival Holidays: त्योहारों पर बच्चों की मौज, स्कूलों में लगातार 10 दिन की छुट्टियां

Festival Holidays: दिवाली के बाद बिहार में सबसे बड़ा लोक पर्व छठ महापर्व मनाया जाता है, जो चार दिनों तक चलता है। इसमें सूर्य देव की उपासना की जाती है और महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। स्कूलों की इस लंबी छुट्टी को लेकर छात्र बेहद खुश हैं।

Festival Holidays: त्योहारों का सीजन जोरों पर है। दिवाली और उसके बाद छठ महापर्व जैसे बड़े त्योहारों को देखते हुए बिहार में सरकार ने स्कूलों में लंबी छुट्टी का ऐलान किया है। प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 20 अक्टूबर से लेकर 29 अक्टूबर तक बंद रहेंगे।

बच्चे परिवार के साथ बिताएंगे समय

इस दौरान छात्रों को लगातार करीब 10 दिनों की छुट्टी मिलेगी, जिसमें रविवार भी शामिल हैं। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि बच्चे और शिक्षक अपने परिवार के साथ मिलकर इन पारंपरिक और धार्मिक पर्वों को पूरे उत्साह के साथ मना सकें।

बिहार का लोकप्रिय पर्व छठ

दिवाली के बाद बिहार में सबसे बड़ा लोक पर्व छठ महापर्व मनाया जाता है, जो चार दिनों तक चलता है। इसमें सूर्य देव की उपासना की जाती है और महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। स्कूलों की इस लंबी छुट्टी को लेकर छात्र बेहद खुश हैं।

इस दिन खुलेंगे स्कूल

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छुट्टियों के बाद स्कूल 30 अक्टूबर से फिर से नियमित रूप से खुल जाएंगे और दिवाली-छठ की उमंग के बाद पढ़ाई का माहौल फिर से शुरू होगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com