ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू, 30 लाभार्थियों ने लिया हिस्सा

ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शुरू, 30 लाभार्थियों ने लिया हिस्सा

मेरठ। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरूरपुर खुर्द में सोमवार को दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 23 से 24 नवंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई तथा जलपान की व्यवस्था भी की गई।

राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, मोदीपुरम की प्रभारी प्रेमलता ने प्रशिक्षणार्थियों को खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े विभिन्न उद्योगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने पर विभाग की ओर से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा एक लाख रुपये है।

विषय विशेषज्ञ एवं सेवानिवृत्त प्रभारी पवन कुमार सिरोही ने फल एवं सब्जियों से अचार, सॉस, मुरब्बा, जैम, जेली, स्क्वैश तथा मसाला प्रसंस्करण जैसे उत्पाद तैयार करने की विधियों की जानकारी दी। वहीं शिवांजलि सिंह ने बेकरी उद्योग स्थापित करने की संभावनाओं और विभागीय योजनाओं के बारे में बताया।

इसके अलावा डीआरपी मेरठ दीपांशु ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 30 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com