Top Stories
विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ |
विदेशी कोषों की आवक, कच्चे तेल में गिरावट से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,382 अंक चढ़ा

विदेशी कोषों की आवक, कच्चे तेल में गिरावट से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,382 अंक चढ़ा

मुंबई, 25 नवंबर (वेब वार्ता)। विदेशी कोषों की मजबूत आवक, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
और प्रमुख बैंकों के शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर
सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार तेजी आई।


बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1,382.16 अंक चढ़कर 83,818.15
अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 407.60 अंक की बढ़त के साथ
25,758.45 अंक पर पहुंच गया।


सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एचडीएफसी बैंक का शेयर 3.54 प्रतिशत चढ़ा। इसके अलावा
इन्फोसिस में 3.43 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 3.19 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 2.65
प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 2.13 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में 2.09 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की
गई।


दूसरी ओर, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट रही।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 1.42 प्रतिशत गिरकर 90.12 डॉलर प्रति बैरल
पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को
5,672.99 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की थी।


गुरु नानक देव के प्रकाश गुरुपर्व के अवसर पर मंगलवार को शेयर बाजार बंद थे।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 5.30 प्रतिशत, जापान का निक्की 225 सूचकांक
2.74 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक एक प्रतिशत नीचे रहा। वहीं, हांगकांग का
हैंग सेंग मामूली बढ़त में कारोबार कर रहा था।


अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स सोमवार को 1,483.72 अंक टूटकर 82,435.99 अंक पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी
450.95 अंक गिरकर 25,349.65 अंक पर रहा था।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com