पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने अधिकारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने नई तैनाती पर भी पूरी निष्ठा से कार्य करने की उम्मीद जताई। इस दौरान उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी के उत्कृष्ट विवेचना कार्य और वन्यजीव तस्करी रोकने में योगदान की विशेष सराहना की गई।
समारोह के अंत में एसपी ने चारों अधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सीओ मदन सिंह बिष्ट सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।