Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शैलेंद्र चौधरी की सकारात्मक भेंट, बिजनौर आने का दिया न्योता

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शैलेंद्र चौधरी की सकारात्मक भेंट, बिजनौर आने का दिया न्योता

बिजनौर। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र चौधरी ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी से शिष्टाचार भेंट कर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की।

मुलाकात के दौरान जनहित, सामाजिक सद्भाव, स्वस्थ जीवनशैली और समाज में सकारात्मक विचारों के प्रसार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। शैलेंद्र चौधरी ने आचार्य देवव्रत जी के समक्ष बिजनौर जनपद की विशेषताओं और क्षेत्र की जनभावनाओं को रखते हुए उन्हें बिजनौर आगमन का सादर निमंत्रण दिया।

शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि आचार्य देवव्रत जी के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं। स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और सामाजिक एकता किसी भी मजबूत समाज की बुनियाद हैं। ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों से संवाद समाज में नई ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि आचार्य देवव्रत जी का बिजनौर आगमन जनपद के लिए गौरवपूर्ण अवसर होगा और लोगों को उनके विचारों से प्रेरणा प्राप्त होगी। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी से शैलेंद्र चौधरी के साथ मुलाकात करने वालों में नगीना नगर अध्यक्ष डॉक्टर शादाब, किशोर कुमार, वकील अहमद, अंश चौधरी, आदि शामिल रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com