Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड

गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड

कुल्हाल गेट पर होगा भव्य स्वागत, धनौरी की जनसभा में अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल

कुल्हाल गेट पर होगा भव्य स्वागत, धनौरी की जनसभा में अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल

देहरादून। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही अखिल भारतीय समरसता यात्रा मंगलवार को उत्तराखंड पहुंचेगी। प्रदेश में प्रवेश पर विकासनगर के कुल्हाल गेट पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद यात्रा देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार होते हुए रुड़की के धनौरी पहुंचेगी, जहां विशाल जनसभा आयोजित होगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलवीर घुनियाल ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा कुल्हाल गेट से हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर और देहरादून होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद माजरी ग्रांट, हर्रावाला, नेपाली फार्म, ऋषिकेश और हरिद्वार से गुजरकर धनौरी पहुंचेगी।

धनौरी में आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

घुनियाल ने प्रदेशवासियों से यात्रा के स्वागत में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी के विचार आज भी सामाजिक एकता और भेदभावमुक्त समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। प्रेस वार्ता में पार्टी और मोर्चे के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।zz

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com