Top Stories
धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा |
अवैध तमंचा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, कार भी बरामद

अवैध तमंचा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार, कार भी बरामद

स्योहारा। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार। आरोपी के कब्जे से एक लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार भी बरामद। प्राप्त जानकारी के अनुसार 25/26 नवंबर की रात्रि थाना स्योहारा पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि फव्वारा चौक से ठाकुरद्वारा मार्ग पर एक लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार खड़ी है जिसमें एक व्यक्ति अवैध हथियार और कारतूस लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक पुत्र विशम्बर निवासी ग्राम रामनगर थाना अफजलगढ़ बताया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 32 बोर और एक जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद किया। पुलिस ने मौके से लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार संख्या UP20CW5791 को भी अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में थाना स्योहारा पर मुकदमा अपराध संख्या 440/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को अवैध तमंचे कारतूस और कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार के निर्देशन में स्योहारा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के विरुद्ध पुलिस की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है। थाना अध्यक्ष प्रवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कां. सुमित कुमार, कां. फैयाज शामिल रहे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com