देहरादून। पुलिस सेवा केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण कायम करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इसमें ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और निष्पक्षता सर्वोपरि हैं। यह बात राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरुवार को लोक भवन में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी दीपेश सिंह कैड़ा और राजहंस सिंह से मुलाकात के दौरान कही।
राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को पुलिस सेवा में चयनित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए और जनसेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था मजबूत करने के साथ आमजन में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी पैदा करता है।