India China Relation: चीन के सोलर मार्केट में 7000 करोड़ की डील

India China Relation: चीन के सोलर मार्केट में 7000 करोड़ की डील

India China Relation: Inox Solar ने हाल ही में अहमदाबाद के पास बावला में अपना नया सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र शुरू किया है। पहले चरण में इसकी क्षमता 1.2 गीगावाट रखी गई है, जिसे अगले चरण में 3 गीगावाट तक बढ़ाया जाएगा।

India China Relation: भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र को नई रफ्तार देने वाला एक बड़ा समझौता हुआ है। INOXGFL Group की कंपनी Inox Solar ने चीन की प्रमुख सोलर एनर्जी कंपनी Longi Green Energy Technology के साथ लगभग 7,000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट किया है। 

इसके तहत अगले तीन सालों में Inox Solar, Longi को 5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल की आपूर्ति करेगी। यह डील न केवल भारत के सोलर इंडस्ट्री के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि दुनिया भारत की बढ़ती विनिर्माण क्षमता पर भरोसा करने लगी है और इसमें चीन जैसे देश भी शामिल हैं।

Inox Solar का विस्तार

Inox Solar ने हाल ही में अहमदाबाद के पास बावला में अपना नया सोलर मॉड्यूल निर्माण संयंत्र शुरू किया है। पहले चरण में इसकी क्षमता 1.2 गीगावाट रखी गई है, जिसे अगले चरण में 3 गीगावाट तक बढ़ाया जाएगा। 

कंपनी यहीं नहीं रुक रही है वह ओडिशा के ढेंकनाल में एक और बड़ा सोलर सेल और मॉड्यूल प्लांट बना रही है, जिसकी कुल क्षमता 4.8 गीगावाट होगी। इस सुविधा से भारत में सोलर निर्माण की दिशा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

IPO की तैयारी 

Inox Solar की मूल कंपनी Inox Clean Energy भी अब पब्लिक होने की तैयारी में है। कंपनी का IPO इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में आने की संभावना है। इसका उद्देश्य भारत के तेजी से बढ़ते क्लीन एनर्जी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अपनी मौजूदगी को और मजबूत बनाना है। 

भारत में वर्तमान में सोलर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता 100 गीगावाट से अधिक है, जबकि सोलर सेल निर्माण क्षमता 27 गीगावाट है, जो इस साल के अंत तक बढ़कर 40 गीगावाट होने की उम्मीद है।

सोलर मॉड्यूल के उत्पादन में तेजी से बढ़ रहा भारत

इकोनमिक टाइम्स के सूत्रों के मुताबिक, चीन की लॉन्गी ग्रीन एनर्जी भारतीय बाजार के लिए मॉड्यूल Inox Solar से खरीदेगी। इस डील के तहत लॉन्गी, Inox को अपनी उन्नत तकनीकी विशेषज्ञता और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुभव से मदद करेगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि Inox के उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता पर खरे उतरें। यह डील ऐसे समय में हुआ है जब भारत सोलर मॉड्यूल के घरेलू उत्पादन को तेजी से बढ़ा रहा है, ताकि आयात पर निर्भरता कम की जा सके।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com