Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
भारत-यूरोपीय संघ एफटीए से व्यापार, निवेश के नए अवसर खुलेंगे: जर्मनी के राज्य प्रमुख

भारत-यूरोपीय संघ एफटीए से व्यापार, निवेश के नए अवसर खुलेंगे: जर्मनी के राज्य प्रमुख

नई दिल्ली, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। जर्मनी के एक राज्य के प्रमुख ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ
(ईयू) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) से दोनों पक्षों के बीच निवेश, व्यापार और
रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


भारत और 27 सदस्यीय इस समूह के बीच एफटीए के लिए बातचीत जनवरी में पूरी हो गई थी और
दिसंबर में इस समझौते पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।


जर्मनी के लोअर सैक्सोनी राज्य के मिनिस्टर-प्रेसीडेंट (प्रमुख) ओलाफ लीस ने सोमवार को कहा कि
प्रस्तावित समझौते से भारत में निवेश करने की इच्छुक उनके राज्य की कंपनियों के साथ ही जर्मनी में
अवसर तलाश रहे भारतीय व्यवसायों को भी लाभ होगा।


राज्य संसद के सदस्यों सहित लगभग 60 राजनीतिक और व्यावसायिक प्रतिनिधियों के एक
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे लीस ने सोमवार को भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। वह
अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली, पुणे और मुंबई में बैठकें करेंगे।

राज्य संसद के सदस्यों सहित लगभग 60 राजनीतिक और व्यावसायिक प्रतिनिधियों के एक
प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे लीस ने सोमवार को भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। वह
अपनी यात्रा के दौरान दिल्ली, पुणे और मुंबई में बैठकें करेंगे।

लीस ने नई दिल्ली स्थित जर्मनी के दूतावास में एक सभा को संबोधित करने के बाद कहा कि एफटीए
''हमारे देशों के बीच अधिक निवेश, अधिक व्यापार और अधिक कारोबार के लिए एक बड़ा अवसर है।

उन्होंने कहा, ''मुझे भरोसा है कि इस साल के अंत तक एफटीए को लेकर कोई समाधान निकल आएगा।''

लोअर सैक्सोनी जर्मनी के 16 राज्यों में से एक है और देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में स्थित है, जिसकी
सीमा उत्तरी सागर से लगती है। इसकी राजधानी हनोवर है। करीब 81 लाख से अधिक की आबादी के
साथ यह क्षेत्रफल के लिहाज से जर्मनी का दूसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या के लिहाज से चौथा सबसे
बड़ा राज्य है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com