Businessman Death: कनाडा में एबॉट्सफ़ोर्ड शहर में एक पंजाबी बिजनेसमैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दर्शन सिंह के रूप में हुई है और वह लुधियाना के दोराहा के पास राजगढ़ गांव के रहने वाले थे।
गोलियां मारकर हत्या
कनाडा में दर्शन सिंह का काफी बड़े पैमाने पर कारोबार था। करते थे। कनाडा के उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दर्शन सिंह के रूप में हुई है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शन सिंह अपने काम के सिलसिले में घर से निकले ही थे कि अचानक उन पर गोलियों से हमला हुआ। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। वहीं जैसे ही इस बारे में पता चला तो उनके गांव में मातम पसर गया।
कनाडा में बड़े पैमाने पर फैला व्यापार
दर्शन सिंह 1992 में कारोबार के सिलसिले में राजगढ़ से कनाडा गए थे। कनाडा में शुरूआती संघर्ष करने के बाद उन्होंने अपना व्यापार बड़े पैमाने पर फैलाया।
एबॉट्सफ़ोर्ड के अलावा उनका व्यापार अमेरिका में भी कुछ जगहों पर था। इसके अलावा वे गुजरात के कांडला में एक कपड़ा उद्योग भी चलाते थे।