कैलिफ़ोर्निया में 21 साल के भारतीय ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत

कैलिफ़ोर्निया में 21 साल के भारतीय ट्रक चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 3 की मौत

Truck Driver Accident: जशनप्रीत सिंह साल 2022 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था और युबा सिटी में रह रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

Truck Driver Accident: कैलिफ़ोर्निया में सड़क हादसे में 21 साल के पंजाबी ट्रक चालक ने ट्रक से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है।

जशनप्रीत सिंह के रुप में हुई पहचान

आरोपी की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है । जानकारी के अनुसार, जशनप्रीत सिंह साल 2022 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था और युबा सिटी में रह रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है, जबकि ट्रक चालक से पूछताछ जारी है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय में आक्रोश और चिंता दोनों पैदा कर दी है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com