Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
IRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

IRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

IRCTC Scam: कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को खडे होने के लिए कहा और उनपर लगे आरोप बताए। हालांकि, राबड़ी और तेजस्वी पर प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट नहीं लगेगा। कोर्ट ने सभी पर जालसाजी का आरोप भी तय किया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव से पूछा कि क्या वो आरोप स्वीकार करते हैं।

IRCTC Scam: बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव और उनके परिवार पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय कर दिए हैं। स्पेशल जज विशाल गोगने सभी आरोपियों की मौजूदगी में IRCTC मामले में आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव का सभी टेंडरों में दखल भी रहता था। इसको लेकर कई सबूत भी पेश किए गए हैं। हालांकि लालू यादव, राबड़ी और तेजस्वी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा

कोर्ट ने कहा कि ये भ्रष्टाचार का मामला है, वो आरोपियों की दलील से सहमत नहीं है। सुनवाई के दौरान CBI ने सबूतों की एक पूरी श्रृंखला पेश की है। कोर्ट ने माना लालू प्रसाद यादव की जानकारी में इस घोटाले की साज़िश रची गई। आरोपी मामले में व्यापक साज़िश में शामिल थे। इससे लालू परिवार को फायदा हुआ है। राबड़ी और तेजस्वी यादव को बेहद कम कीमत में जमीन मिली है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के स्पेशल CBI जज विशाल गोगने ने IRCTC घोटाले मामले में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने लालू पर IPC 420, IPC 120B प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) के तहत आरोप तय किए हैं।

करप्शन की धाराओं में चलेगा केस

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर 120 बी और 420 IPC के तहत ट्रायल चलेगा, जबकि लालू प्रसाद यादव के रेलवे मंत्री के पद पर रहने के चलते प्रिवेंशन ऑफ करप्शन की धाराओं में भी मामला चलाया जाएगा।

लालू ने बताया गलत

कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव को खडे होने के लिए कहा और उनपर लगे आरोप बताए। हालांकि, राबड़ी और तेजस्वी पर प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट नहीं लगेगा। कोर्ट ने सभी पर जालसाजी का आरोप भी तय किया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव से पूछा कि क्या वो आरोप स्वीकार करते हैं? गिल्टी प्लीड करते हैं? या ट्रायल का सामना करेंगे? लालू यादव ने कोर्ट में उनपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com