Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
जियो 24 नवंबर से चुनिंदा प्लान में दैनिक डेटा इस्तेमाल की सीमा हटाएगी

जियो 24 नवंबर से चुनिंदा प्लान में दैनिक डेटा इस्तेमाल की सीमा हटाएगी

नई दिल्ली, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अपनी ‘हैप्पी न्यू ईयर’ पेशकश के तहत 24 नवंबर से चुनिंदा प्लान में डेटा इस्तेमाल की सीमा हटाने जा रही है। कंपनी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो अपनी ‘हैप्पी न्यू ईयर’ पेशकश के
तहत 24 नवंबर से चुनिंदा प्लान में डेटा इस्तेमाल की सीमा हटाने जा रही है। कंपनी के सूत्रों ने यह
जानकारी दी।


जियो 399 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2.5 जीबी 5जी या 4जी डेटा इस्तेमाल की
सीमा हटा देगी। इन प्लान की वैधता क्रमशः 28 दिन और 365 दिन है।


कंपनी एक और दो दिन की वैधता वाले 15 रुपये और 25 रुपये के ऐड-ऑन प्लान भी पेश कर रही है।
सूत्रों ने कहा, ''अनलिमिटेड डेटा की सुविधा वाले 399 रुपये और 3,999 रुपये के प्लान तथा 25 रुपये
वाला अनलिमिटेड 5जी ऐड-ऑन प्लान (15 रुपये वाला प्लान पहले से उपलब्ध है) 24 नवंबर से देशभर
में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से रिचार्ज के लिए उपलब्ध होंगे। इनमें मायजियो ऐप, जियो डॉट
कॉम, जियो स्टोर और खुदरा विक्रेता शामिल हैं।


इस पेशकश के तहत 3,999 रुपये के प्लान में 12 महीने का कैनवा प्रो लाइट सब्सक्रिप्शन,
जियोहॉटस्टार मोबाइल और जियो टीवी के जरिये हॉलीवुड तथा फैनकोड का सब्सक्रिप्शन शामिल है।
इसके अलावा जियोएआईक्लाउड पर 50 जीबी मुफ्त क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा।
सूत्रों ने बताया कि कोई भी ग्राहक इन प्लान को ले सकता है। ग्राहक के मौजूदा प्लान की वैधता
समाप्त होने के बाद नई सेवा शुरू हो जाएगी।


उन्होंने कहा कि ऐड-ऑन प्लान में डाउनलोड की कोई सीमा नहीं होगी और न ही इंटरनेट की गति कम
की जाएगी। इन प्लान में डेटा इस्तेमाल की भी कोई सीमा नहीं होगी।
जियो 50 रुपये का ‘नाइट डेटा’ प्लान भी पेश करेगी। यह प्लान 26 नवंबर से कंपनी के सभी ऑनलाइन
और ऑफलाइन माध्यमों पर रिचार्ज के लिए उपलब्ध होगा।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com