Top Stories
अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान | बैकुंठ चतुर्दशी मेले में लोकसंस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का संगम, भव्य झांकियों ने मोहा मन | संत रविदास के समरसता संदेश को धरातल पर उतार रही धामी सरकार : मुख्यमंत्री | गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रक्तदान शिविर, महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा | जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड |
स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

स्वर्ण मंदिर में ऐसा क्या महसूस हुआ कि रो पड़े कबीर बेदी? गुरु पर्व पर शेयर की खास याद

मुंबई, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी ने अपनी एक खास याद सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सुबह के समय की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वहां का आध्यात्मिक माहौल उन्हें और उनके साथ मौजूद लोगों को इतना छू गया था कि सभी की आंखों में आंसू आ गए।

मुंबई, 24 नवंबर (वेब वार्ता)। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर दिग्गज अभिनेता कबीर बेदी
ने अपनी एक खास याद सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर की सुबह के
समय की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और बताया कि वहां का आध्यात्मिक माहौल उन्हें और उनके
साथ मौजूद लोगों को इतना छू गया था कि सभी की आंखों में आंसू आ गए।


इसके साथ ही उन्होंने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए लोगों को प्रकाश पर्व की
शुभकामनाएं भी दी।


कबीर बेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हरमंदिर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर की तस्वीर शेयर
करते हुए लिखा, ”मैं अपनी पिछली स्वर्ण मंदिर यात्रा की एक याद साझा कर रहा हूं। यह तस्वीर सुबह
की रोशनी में ली गई थी। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा ने हम सभी को भावुक कर दिया था और हमारी
आंखों में आंसू आ गए थे। गुरु बाबा नानक जी का आशीर्वाद हमेशा आप सभी पर बना रहे।”
अभिनेता ने आगे गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए उनकी शिक्षाओं को जीवन में
अपनाने की अपील की। उन्होंने लिखा, ”गुरु नानक देव जी के पवित्र गुरुपर्व के अवसर पर उनकी
समानता, करुणा, विनम्रता और सेवा की शिक्षाएं हम सभी को सही रास्ता दिखाएं और प्रेरित करें। आइए,
हम उनकी ओर से दिए गए ‘इक ओंकार’ के संदेश को याद करें, जिसका अर्थ है कि पूरी सृष्टि का
रचयिता एक है और समस्त सृष्टि उसी का रूप है। सभी को प्यार और शुभकामनाएं।”

बता दें कि गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने पूरी दुनिया को एकता, भाईचारे,
समानता और एक ईश्वर की भक्ति का संदेश दिया। उनकी शिक्षाओं में जाति, धर्म और ऊंच-नीच के
भेदभाव से ऊपर उठकर सभी इंसानों को बराबर समझने की बात कही गई है। हर साल कार्तिक महीने
की पूर्णिमा को उनकी जयंती यानी गुरु नानक जयंती मनाई जाती है। इसे प्रकाश पर्व और गुरुपर्व के
नाम से भी जाना जाता है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com