दिल्ली के कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास (शीशमहल) के इंटीरियर और शाही साज-सज्जा पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने को वीडियो के माध्यम से दिखाया।
झूमर, सीढ़ियों, किचन और इंटीरियर से लेकर घर के अलग-अलग कमरों में लगाए गए महंगे सामान पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए गए। मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने वीडियो में स्वयं इन सामानों और उन पर हुए खर्च की जानकारी दी।
डाइनिंग एरिया, फैमिली लाउंज, ड्राइंग रूम और गेस्ट बेडरूम सहित पूरे आवास को आलीशान बनाने में करोड़ों रुपये खर्च किए गए : श्री कपिल मिश्रा ।
फेसबुक लाइव रूम में फटी कुर्सी दिखाकर सादगी का दिखावा, जबकि निजी सुख-सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए। जनता के सामने सादगी और अपने सरकारी आवास में शाही जीवनशैली, अरविंद केजरीवाल जी का दोहरा चरित्र अब बेनकाब हो रहा है : श्री कपिल मिश्रा ।