अधिकारियों ने बताया कि मुलाकात के दौरान शिवकुमार ने जापानी कंपनियों को कर्नाटक में
अधिक निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, शिवकुमार ने जापान सरकार के एक
उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2027’ में शामिल होने का निमंत्रण
दिया।
बयान में कहा गया कि शिवकुमार ने बेंगलुरु मेट्रो और बेंगलुरु जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड
(बीडब्ल्यूएसएसबी) सहित प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए जापान के निरंतर समर्थन
के प्रति आभार जताया।
उन्होंने कर्नाटक की विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर आगे भी सहयोग मांगा।
बयान के मुताबिक, जापान के विदेश राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का
स्वागत किया और भारत-जापान के मजबूत एवं पुराने संबंधों की सराहना की।
नाकासोने ने जापानी निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य के रूप में कर्नाटक के महत्व को भी
रेखांकित किया और जापान तथा कर्नाटक के बीच निरंतर संपर्क एवं सहयोग का स्वागत किया।