केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अगले 6 महीने पूजा होगी ऊखीमठ में

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अगले 6 महीने पूजा होगी ऊखीमठ में

Baba Kedarnath: इस दौरान केदारघाटी में “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष गूंज उठे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

Baba Kedarnath: उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर के कपाट आज से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए. भाई दूज के अवसर पर सुबह करीब 8:30 बजे अगले छह महीने के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद किए गए, जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। 

इस दौरान केदारघाटी में “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष गूंज उठे। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:30 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

बाबा केदार की पूजा ऊखीमठ में होगी

अब अगले 6 महीने तक बाबा केदार की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में होगी। कपाट बंद होने के बाद भगवान शिव की चल डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना होगी।

यात्रा के पहले दिन, यानी आज डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। इसके बाद 24 अक्टूबर को यह गुप्तकाशी पहुंचेगी। तीसरे दिन 25 अक्टूबर को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचेगी। यहां बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन अगले छह महीने तक जारी रहेंगे।

केदारनाथ और बदरीनाथ में रिकॉर्ड श्रद्धालु

उत्तराखंड में मानसून के दौरान आपदाओं के बावजूद चारधाम यात्रा लगातार जारी रही। बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद रफ्तार पकड़े रही। केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालुओं की संख्या ने नये रिकॉर्ड कायम किए।

केदारनाथ में जहां इस साल दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बुधवार को 16.56 लाख के पार चली गई, वहीं बदरीनाथ में यह आंकड़ा 14.53 लाख से अधिक पहुंच गया।

आंकड़ों के अनुसार, पिछला रिकॉर्ड 2024 में बना था, उस साल पूरे यात्राकाल में केदारनाथ मंदिर में 16.52 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि बदरीनाथ में 14.35 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com