Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
Keir Starmer Visit India: ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी कैंपस, बैठक में ट्रेड समझौता, रोजगार के अवसर

Keir Starmer Visit India: ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी कैंपस, बैठक में ट्रेड समझौता, रोजगार के अवसर

Keir Starmer Visit India: स्टार्मर ने अपने बयान के दौरान गाजा में शांति समझौता होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा, यह राहत की बात है। इस समझौते को अब बिना किसी देरी के पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए और इसके साथ ही गाजा को जीवन रक्षक मानवीय सहायता पर लगे सभी प्रतिबंध तुरंत हटाए जाने चाहिए।

Keir Starmer Visit India: ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। स्टार्मर और PM मोदी ने गुरुवार सुबह हुई बातचीत में ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किए।

भारत-ब्रिटेन के रिश्तों में मजबूती

PM मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। पीएम मोदी ने स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बातचीत में व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने 'विजन 2035' के तहत भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

 

 

स्टार्मर जियो वर्ल्ड सेंटर

इसके बाद मोदी और स्टार्मर जियो वर्ल्ड सेंटर जाएंगे। यहां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे। ये दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है। स्टार्मर के दो दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है।

गाजा में शांति समझौते का स्वागत किया

स्टार्मर ने अपने बयान के दौरान गाजा में शांति समझौता होने का स्वागत किया। उन्होंने कहा, यह राहत की बात है। इस समझौते को अब बिना किसी देरी के पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए और इसके साथ ही गाजा को जीवन रक्षक मानवीय सहायता पर लगे सभी प्रतिबंध तुरंत हटाए जाने चाहिए।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com