Golden Boy Neeraj Chopra: भारत के गोल्डन बॉय भाला फेंक नीरज चोपड़ा को आज नई दिल्ली में एक खास 'पिपिंग समारोह' में लेफ्टिनेंट कर्नल का रैंक दिया गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने इस मौके पर नीरज को बधाई दी।
समारोह का महत्व
पिपिंग समारोह में नीरज को आधिकारिक तौर पर उनके नए रैंक की पट्टियां लगाई गईं। यह सम्मान उनके खेल उपलब्धियों के लिए दिया गया। नीरज न सिर्फ एक महान एथलीट हैं, बल्कि भारतीय सेना के एक समर्पित सैनिक भी हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि नीरज अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति के प्रतीक हैं। वे खेल जगत और सेना दोनों के लिए प्रेरणा हैं।
Raksha Mantri Shri @rajnathsingh today conferred the Honorary rank of Lt Col in #TerritorialArmy upon @Olympics champion @Neeraj_chopra1 during a pipping ceremony at South Block, New Delhi.
— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) October 22, 2025
Shri Rajnath Singh hailed Lt Col (Hony) Neeraj Chopra as an epitome of perseverance,… pic.twitter.com/qubsh97xxc
नीरज चोपड़ा का जन्म 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत जिले के खांडरा गांव में हुआ। वे 2016 में भारतीय सेना में शामिल हुए। राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट में सेवा की। सेना ने उन्हें खेल के लिए मौका दिया। नीरज ने इस मौके का फायदा उठाया। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, जो देश का नाम रोशन करते हैं.
खेल के मैदान में कमाल
नीरज ने देश को कई गौरवपूर्ण पल दिए। वे ट्रैक एंड फील्ड में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। 2020 टोक्यो ओलंपिक में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। 2024 पेरिस ओलंपिक में रजत पदक हासिल किया। 2023 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता।