लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सरहिंद के पास लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

लुधियाना से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में सरहिंद के पास लगी आग, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

Garib Rath Express Fire: गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों और फायर टीमों की मुस्तैदी से आग पर तेजी से काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य डिब्बों में नहीं फैल पाई। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Garib Rath Express Fire: लुधियाना से दिल्ली जा रही अमृतसर–सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर-12204) में शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास अचानक आग लगने से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत कार्य

ट्रेन स्टेशन से निकलकर मुश्किल से आधा किलोमीटर आगे बढ़ी ही थी कि एक कोच से धुआं उठता देखा गया। तुरंत ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत कार्य शुरू किए गए। सुबह करीब 7.30 बजे हुए इस हादसे में रेलकर्मी और स्थानीय पुलिस की टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।

सटीक कारणों का पता नहीं चला

गनीमत रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। रेलवे अधिकारियों और फायर टीमों की मुस्तैदी से आग पर तेजी से काबू पा लिया गया, जिससे आग अन्य डिब्बों में नहीं फैल पाई। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसके लिए रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर जांच कर रही हैं।

दिल्ली की ओर रवाना करने की तैयारी

प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट का संदेह है, लेकिन विस्तृत जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी। यात्रियों को सुरक्षित अन्य कोचों में स्थानांतरित करके प्रभावित डिब्बे को ट्रेन से अलग कर दिया गया है। रेलवे जल्द ही ट्रेन को उसके गंतव्य दिल्ली की ओर रवाना करने की तैयारी कर रहा है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com