Top Stories
आईओआरए बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान | राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले ज्वाइंट चीफ हाइड्रोग्राफर कमोडोर जे. गुरुमणि | आईटीबीपी ने छात्रों और छात्राओं जीवन-रक्षक एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। | धामी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले, आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ा | तैनात होंगे 22 हजार कार्मिक, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई | विमान के केबिन का शोर कम करने पर शोध शुरू करेंगे : अभय करंदीकर | 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी भाजपा : केशव मौर्य | केन्द्रीय मंत्री ने किया आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का शुभारम्भ | बल्लभगढ़ में 26 नवंबर को आयोजित होगा रोजगार मेला। | अमेरिकी कंपनी के निवेश से बदलेगी मेरठ की औद्योगिक तस्वीर, वैश्विक पैकेजिंग उद्योग में बनेगी नई पहचान |
लुधियाना से नोएडा जा रही बस में लगी आग, सामान जलकर खाक

लुधियाना से नोएडा जा रही बस में लगी आग, सामान जलकर खाक

Ludhiana-Noida Bus Fire: मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था अगर बस में बैठी सवारियां सतर्क न होतीं। सभी सवारियां आग लगने के बाद सुरक्षित बाहर आ गई।

Ludhiana-Noida Bus Fire: लुधियाना से नोएडा जा रही बस में यमुना एक्सप्रैस-वे पर अचानक आग लग गई। आग लगने से बस की छत पर पड़ा सामान लपटों में बदल गया। जैसे ही बस में बैठी सवारियों को चला तो उनमें चीख-पुकार मच गई। जिसके बाद तुरंत बस को रोक कर सभी को बाहर निकाला गया।

ऐसे टला हादसा

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ है। यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था अगर बस में बैठी सवारियां सतर्क न होतीं। सभी सवारियां आग लगने के बाद सुरक्षित बाहर आ गई। आग लगने के कारणों के पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आग पर पाया गया काबू

लोगों ने आग लगने की घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस दौरान बस को काफी ज्यादा नुकसान हो गया था। यह पता नहीं लगाया जा सका है कि आग कैसे लगी थी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com