Pankaj Dheer Passes Away: ‘महाभारत’ फेम अभिनेता पंकज धीर का निधन हो गया है। बुधवार सुबह उनके निधन की खबर से सभी शौक में हैं। टीवी सीरीज़ महाभारत में उन्होंने “कर्ण” की भूमिका निभाकर अपार प्रसिद्धि हासिल की थी। उनके करीबी दोस्त और अभिनेता अमित बहल ने उनके निधन की पुष्टि की है।
बड़ी सर्जरी से पड़ा गुजरना
पंकज धीर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले वे इस बीमारी से उबर गए थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों में कैंसर दोबारा लौट आया। हालत बिगड़ने पर उन्हें बड़ी सर्जरी से गुजरना पड़ा, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।उनके निधन की खबर से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
पौराणिक शोज़ में दमदार अभिनय
पंकज धीर ने अपने करियर में कई यादगार टीवी शो और फिल्मों में काम किया। महाभारत के अलावा उन्होंने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा जैसे पौराणिक शोज़ में दमदार अभिनय किया। वहीं फिल्मों में सोल्जर, बादशाह और सड़क जैसी हिट मूवीज़ में भी उन्होंने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा था।