महिला जनसुनवाई: 5 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 6 के जल्द निपटारे के निर्देश
नजीबाबाद संवाददाता। कवि दुष्यंत कुमार सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में शामिल करीब 105 महिलाओं में से 11 ने प्रार्थना पत्र सौंपे, जिनमें से 5 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 6 शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल सिंह चौबे व सीडीपीओ सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए। जनसुनवाई के पश्चात संगीता जैन ने गंगा मेला नांगल सोती हादसे के पीड़ित परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।