Madam Surgeon: डॉ. शाहीन की पहचान जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की टॉप कमांडर डॉ. शाहीन के बारे में खुफिया एजेंसियों ने अहम जानकारियां उजागर की हैं। डॉ. शाहीन को संगठन में 'मैडम सर्जन' के नाम से जाना जाता था। उनके करीबी साथी और अन्य आतंकी उन्हें इसी नाम से पुकारते थे।
जैश-ए-मोहम्मद ने 'ऑपरेशन हमदर्द' नाम का एक अभियान चलाया था, जिसका उद्देश्य युवा मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं को दहशतगर्दी की तरफ मोड़ना था। इस ऑपरेशन को तीन हिस्सों में बांटा गया था-
1. पहली कैटेगरी: आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम लड़कियां और महिलाएं, जिन्हें पैसे का लालच देकर दहशतगर्दी के रास्ते पर लाने की साजिश थी।
2. दूसरी कैटेगरी: जो लड़कियां और महिलाएं आम तौर पर बुर्का नहीं पहनतीं और जिनकी ख्वाहिशें बहुत बड़ी होती हैं, उन्हें विदेश ले जाने, बड़े-बड़े ख्वाब दिखाने और ऐशो-आराम की जिंदगी का वादा करने का प्लान था।
3. तीसरी कैटेगरी: विचारों से कट्टरपंथी लड़कियां और महिलाएं, जो आसानी से जिहाद के रास्ते पर आ जाती हैं।
शाहीन की 'टीम डी'
टीम डी का खुलासाउत्तर प्रदेश एटीएस ने शाहीन की 'टीम डी' को डिकोड कर लिया है। टीम डी में शाहीन के डॉक्टर साथी शामिल थे, जो जैश के टॉप कमांडर के सीधे संपर्क में थे।
कई संदिग्धों के अकाउंट्स की जांच
बैंक अकाउंट्स की जांच एजेंसियां डॉ. परवेज और डॉ. आरिफ के बैंक अकाउंट डिटेल्स खंगाल रही हैं। डॉ. आरिफ को बुधवार को कानपुर से हिरासत में लिया गया था। सहारनपुर में भी कई संदिग्धों के अकाउंट्स की जांच हो रही है।
50 लोकेशंस की CCTV फुटेज ट्रेस
डॉ. उमर की कार में हुआ था ब्लास्टदिल्ली पुलिस ने लाल किला ब्लास्ट केस के मुख्य आरोपी डॉ. उमर की मूवमेंट्स को करीब 50 लोकेशंस की CCTV फुटेज से ट्रेस किया है। 10 नवंबर को डॉ. उमर फरीदाबाद से दिल्ली आए थे।
बदरपुर बॉर्डर से एंट्री के बाद साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, फिर ईस्ट डिस्ट्रिक्ट, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की रिंग रोड, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट, नॉर्थ-वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के अशोक विहार (जहां खाना खाया), फिर सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट में मस्जिद विजिट, और आखिर में नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के लाल किले पार्किंग एरिया पहुंचा। करीब 3 घंटे बाद वह पार्किंग से बाहर निकला और कार में धमाका हो गया।