जंतर मंतर पर शख्स ने खुद को गोली मारी, प्रदर्शन करने आया था दिल्ली

जंतर मंतर पर शख्स ने खुद को गोली मारी, प्रदर्शन करने आया था दिल्ली

Jantar Mantar: मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने उसे प्रदर्शन के लिए अनुमति भी दे दी थी मगर उससे पहले ही उसने खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी समाप्त कर दी। 

Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर सुबह करीब 9 बजे एक आदमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पुलिसकर्मी जंतर-मंतर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने दी अनुमति

आपको बता दें कि वो शख्स जिसने आत्महत्या की है वो मध्य प्रदेश का रहने वाला था और प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आया था।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने उसे प्रदर्शन के लिए अनुमति भी दे दी थी मगर उससे पहले ही उसने खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी समाप्त कर दी। 

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

अब उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जंतर मंतर पर आत्महत्या करने वाले आदमी की पहचान नहीं हो पाई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

किन हालात में उस आदमी ने खुद को गोली मारी, जांच के दायरे में है। एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com