नजीबाबाद। जीआईसी स्टेशन रोड स्थित नजीबुद्दौला मकबरा मस्जिद के एक कमरे में शुक्रवार सुबह मोहल्ला रमपुरा निवासी अंकुर (35) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के पास से इंजेक्शन की एक सुई (नीडल) भी बरामद हुई है।
मस्जिद की देखरेख करने वाले हनी के अनुसार, अंकुर उसका दोस्त था और गुरुवार को मस्जिद आया था। अधिक नशा होने के कारण उसे कमरे में लिटा दिया गया था। रात आठ बजे नमाज के बाद मस्जिद बंद कर दी गई। शुक्रवार सुबह 9:30 बजे सफाई के लिए दरवाजा खोलने पर वह मृत अवस्था में मिला।
सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सुनील कुमार सेहरावत व एसआई लव गिरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।