Top Stories
जब शाहरुख खान ने भुवन बाम को दी ‘चंपी’, एक्टर और यूट्यूबर ने खास वाकया किया याद | जैकी श्रॉफ ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को किया याद, कहा- ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे’ | ‘जेम्स बॉन्ड’ के रोल में रॉबर्ट पैटिंसन की एंट्री, इम्तियाज अली ने कहा- डेनियल क्रेग के बाद सबको प्रभावित करना मुश्किल | प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दीं | खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य | गुरु रविदास जयंती की 650वीं वर्षगांठ पर समरसता यात्रा आज पहुंचेगी उत्तराखंड | चम्पावत को 165.68 करोड़ की 54 विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास | सोंग नदी के प्रदूषण और खतरनाक बैक्टीरिया पर लगेगी लगाम, IIT रुड़की ने तैयार किया एक्शन प्लान | कहीं अटका 35 लाख का बीमा तो कहीं दो साल से दबाए बैठे थे 5.50 लाख रुपये, आयुक्त की जनसुनवाई में हुआ बड़ा एक्शन | बाजपुर चेयरमैन गित्ते ने मझराप्रभु में किया 200 मीटर टाइल्स रोड का शिलान्यास |
खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य

खनन प्रभावित क्षेत्रों में 3.85 करोड़ से होंगे 25 विकास कार्य

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कौशल विकास को मिलेगी प्राथमिकता, डीएम ने दी मंजूरी

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और कौशल विकास को मिलेगी प्राथमिकता, डीएम ने दी मंजूरी

देहरादून। खनन प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिला खनिज फाउंडेशन न्यास निधि से 3.85 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सोमवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शासी परिषद की बैठक में 25 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

स्वीकृत कार्यों में उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के 19 कार्यों पर 2.72 करोड़ रुपये तथा अन्य प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के छह कार्यों पर 1.13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बैठक में न्यास निधि से प्राप्त आय और अब तक किए गए व्यय की भी समीक्षा की गई।

डीएम ने कहा कि निधि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पेयजल और कौशल विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे कराने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमित निगरानी के साथ जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

Admin

Admin

uttambharat6@gmail.com