फरीदाबाद : जिला में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने तथा पर्यावरणीय मानकों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशानुसार प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीमें औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही हैं।
इसी कड़ी में आज प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने मुजेसर स्थित कपड़ा कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार अवैध औद्योगिक इकाइयों को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित इकाइयों में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।
उपायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला में प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायु प्रदूषण की रोकथाम प्रशासन की प्राथमिकता है और नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।